मई 20, 2026

Assistant Loco Pilot Bharti | असिस्टेंट लोको पायलट बंपर भर्ती


RRB Loco Pilot Job

असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर बंपर भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 11,127 पदों पर बंपर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आरआरबी प्रयागराज में 600, आरआरबी गोरखपुर में 105, आरआरबी पटना में 103, और आरआरबी रांची में 1300 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 जून 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि: 17 जून से 26 जून 2026
विषय सूची

आवेदन शुल्क

  • सामान्य और अन्य वर्ग: 500 रुपये (प्रथम चरण सीबीटी में उपस्थित होने पर 400 रुपये की राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी)।
  • एससी/एसटी वर्ग, महिलाएं, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक या आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईबीसी) और भूतपूर्व सैनिक: 250 रुपये (प्रथम चरण के सीबीटी में उपस्थित होने पर यह राशि बैंक शुल्क काटकर वापस कर दी जाएगी)।
  • भुगतान का माध्यम: केवल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन (परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त संबंधित बैंक द्वारा प्रोसेसिंग शुल्क और जीएसटी लिया जाएगा)।

कुल पदों का विवरण (कुल पद: 11,127)

अनारक्षित (UR): 4860 पद

बोर्ड और जोन के अनुसार पदों की संख्या:

  • प्रयागराज (एनआर): 153 पद (अना. 62)
  • प्रयागराज (एनसीआर): 457 पद (अना. 284)
  • गोरखपुर (एनईआर): 105 पद (अना. 28)
  • मुजफ्फरपुर (ईसीआर): 42 पद (अना. 18)
  • पटना (ईसीआर): 103 पद (अना. 41)
  • रांची (ईसीआर): 555 पद (अना. 224)
  • रांची (एसईआर): 745 पद (अना. 248)
  • अहमदाबाद (डब्ल्यूआर): 147 पद (अना. 62)
  • अजमेर (एनडब्ल्यूआर): 600 पद (अना. 262)
  • अजमेर (डब्ल्यूसीआर): 118 पद (अना. 56)
  • भोपाल (डब्ल्यूआर): 30 पद (अना. 15)
  • भोपाल (डब्ल्यूसीआर): 423 पद (अना. 194)
  • भुवनेश्वर (ईसीओआर): 801 पद (अना. 548)
  • बिलासपुर (एसईसीआर): 200 पद (अना. 84)
  • बिलासपुर (सीआर): 322 पद (अना. 187)
  • चंडीगढ़ (एनआर): 287 पद (अना. 56)
  • चेन्नई (एसआर): 186 पद (अना. 93)
  • गुवाहाटी (एनएफआर): 676 पद (अना. 272)
  • जम्मू (एनआर): 400 पद (अना. 158)
  • कोलकाता (एसईआर): 497 पद (अना. 280)
  • कोलकाता (ईआर): 344 पद (अना. 135)
  • मालदा (ईआर): 270 पद (अना. 109)
  • मालदा (एसईआर): 289 पद (अना. 117)
  • मुंबई (एससीआर): 78 पद (अना. 32)
  • मुंबई (सीआर): 1078 पद (अना. 290)
  • मुंबई (डब्ल्यूआर): 37 पद (अना. 14)
  • सिकंदराबाद (एससीआर): 596 पद (अना. 238)
  • सिकंदराबाद (ईसीओआर): 824 पद (अना. 387)
  • सिलीगुड़ी (एनएफआर): 600 पद (अना. 243)
  • तिरुवनन्तपुरम (एसआर): 64 पद (अना. 43)

योग्यता एवं आयु सीमा

  • शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10वीं पास या समकक्ष योग्यता हो।
  • तकनीकी योग्यता: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मेकेनिक, मेकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, मेकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मेकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइंडर, मेकेनिक (डीजल), हीट इंजन, टर्नर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन और एयर-कंडीशनिंग मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट हो। या मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा हो।
  • वेतनमान: 19,900 रुपये।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
  • आयु में छूट: अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1)
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2)
  • कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षा (CBAT)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (https://indianrailways.gov.in) पर जाएं और होमपेज पर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
  2. नये पेज पर जिस जोन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उस शहर के नाम पर क्लिक करें।
  3. अगले पेज पर रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) की वेबसाइट खुल जाएगी। इसके होमपेज पर CEN 01/2026 पर क्लिक करें।
  4. खुलने वाले पेज पर Detailed Centralised Employment Notice CEN-01/2026, For the post Assistant Loco Pilot पर क्लिक करें। विज्ञापन की जांच कर लें।
  5. आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर वापस आएं और Application Link (15-05-2026 to 14-06-2026) पर क्लिक करें।
  6. 'अप्लाई' के अंदर 'क्रिएट एन अकाउंट' विकल्प पर क्लिक करें।
  7. नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जानकारियां दर्ज करें। कैप्चा भरकर ‘प्रीव्यू एंड क्रिएट अकाउंट’ पर क्लिक करें।
  8. अब इसी पेज पर दाईं ओर लॉगइन हियर पर क्लिक करें। अपना मोबाइल नंबर/ईमेल, पासवर्ड और कैप्चा भरें।
  9. आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें और पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ व दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  10. निर्देशानुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। अंत में आवेदन पत्र सब्मिट कर दें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण लिंक्स और संपर्क

  • आधिकारिक वेबसाइट: indianrailways.gov.in or www.recruitmentrrb.in
  • ई-मेल आईडी: rrb.help@csc.gov.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 0172-565-3333, 9592001188

आगे और भी देखें

[posts--tag:Jobs--5]

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें