मई 14, 2026

MPPSC Job | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती


मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) भर्ती - विस्तृत विवरण

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने गृह विभाग के लिए साइंटिफिक ऑफिसर के कुल 81 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियाँ मुख्य रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के लिए की जाएंगी।


विषय सूची

पदों का विवरण (कुल पद: 81, अनारक्षित: 22)

  • रसायन विज्ञान (Chemistry): 36 पद (अनारक्षित-10)
  • जीव विज्ञान (Biology): 25 पद (अनारक्षित-07)
  • भौतिकी (Physics): 20 पद (अनारक्षित-05)

शैक्षिक योग्यता

  • भौतिकी: भौतिकी या फॉरेंसिक फिजिक्स में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ एमएससी की डिग्री। अथवा संबंधित विषयों में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • रसायन विज्ञान: रसायन विज्ञान या फॉरेंसिक साइंस में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ एमएससी की डिग्री। अथवा संबंधित विषयों में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।
  • जीव विज्ञान: जूलॉजी, बॉटनी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, जेनेटिक्स, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी या लाइफ साइंस में न्यूनतम द्वितीय श्रेणी के साथ एमएससी की डिग्री। अथवा संबंधित विषयों में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है।

वेतनमान और आयु सीमा

  • वेतनमान: 15,600 से 39,100 रुपये, साथ ही 5,400 रुपये का ग्रेड पे दिया जाएगा।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से कम।
  • आयु की गणना: आयु की गणना 01 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
  • छूट: मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और दिव्यांगों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

  • चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
  • सामान्य वर्ग/अन्य राज्य: 500 रुपये।
  • आरक्षित वर्ग (केवल म.प्र. के मूल निवासी): एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगों के लिए 250 रुपये।

महत्वपूर्ण तिथियां और वेबसाइट

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 20 मई 2026
  • आवेदन पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 22 मई 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://mppsc.mp.gov.in>
  • आगे और भी देखें

    [posts--tag:Jobs--5]

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें