जयपुर ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर बंपर भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी), जयपुर ने टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के लिए की जाएंगी। आरक्षण का लाभ राजस्थान के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 03 जून 2026 है।
विषय सूची
महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 जून 2026
- आवेदन शुल्क (सामान्य वर्ग): 600 रुपये
- आवेदन शुल्क (राजस्थान के ओबीसी/ईबीसी वर्ग (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांग): 400 रुपये
- शुल्क भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन अथवा राज्य के निर्धारित ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से किया जा सकता है।
कुल पदों का विवरण
टीचिंग एसोसिएट, कुल पद: 3540 (अनारक्षित - 1349)
विषय के अनुसार रिक्त पदों की संख्या:
- हिंदी: 393 पद
- भूगोल: 365 पद
- इतिहास: 355 पद
- राजनीति विज्ञान: 339 पद
- अंग्रेजी: 314 पद
- समाज शास्त्र: 185 पद
- संस्कृत: 150 पद
- अर्थशास्त्र: 121 पद
- गृह विज्ञान: 104 पद
- रसायन शास्त्र: 103 पद
- प्राणि शास्त्र: 95 पद
- गणित: 90 पद
- वनस्पति शास्त्र: 85 पद
- भौतिक शास्त्र: 85 पद
- लोक प्रशासन: 74 पद
- कंप्यूटर साइंस: 58 पद
- उद्यान विज्ञान: 44 पद
- कृषि विस्तार एवं संचार: 44 पद
- मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन: 44 पद
- कृषि अभियांत्रिकी: 43 पद
- कृषि अर्थशास्त्र: 43 पद
- सस्य विज्ञान: 43 पद
- पशु विज्ञान: 43 पद
- कीट विज्ञान: 43 पद
- आनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन: 43 पद
- पादप रोग विज्ञान: 43 पद
- चित्रकला: 36 पद
- विधि: 33 पद
- उर्दू: 32 पद
- एबीएसटी: 30 पद
- व्यावसायिक प्रशासन: 30 पद
- ईएएफएम: 30 पद
योग्यता एवं अन्य शर्तें
- शैक्षिक योग्यता: 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो। इसके साथ ही नेट (NET) / स्लेट (SLET) / सेट (SET) उत्तीर्ण हो, या संबंधित विषय में पीएचडी हो।
- अतिरिक्त ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी में कार्य करने का ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान हो।
- मानदेय (सैलरी): 28,850 रुपये।
- स्पोर्ट्स कोटा: कुल रिक्तियों का 2 प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा के लिए आरक्षित है।
आयु सीमा (गणना 01 जनवरी 2027 से)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- अधिकतम आयु: 40 वर्ष से कम हो।
- आयु सीमा में छूट: राजस्थान के एससी/एसटी वर्ग, ओबीसी/ईबीसी वर्ग, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग की महिलाओं को पांच वर्ष तथा आरक्षित वर्ग की महिलाओं को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (Visit Here) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘रिक्रुटमेंट एडवर्टाइजमेंट’ पर क्लिक करें।
- नये पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से Contractual Teaching Associate (Raj-CES) 2026 के आगे डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर विज्ञापन की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसे पढ़ लें और अपनी योग्यता की जांच कर लें।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास एसएसओ से मान्य यूजर आईडी और पासवर्ड होना चाहिए। इसके लिए वेबसाइट (Website) पर जाकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- पंजीकरण के बाद आईडी और पासवॉर्ड मिलेंगे। इसे हमेशा संभाल कर रखें। राजस्थान में भविष्य में होने वाली भर्तियों में ऑनलाइन आवेदन के लिए यह जरूरी होगा।
- होमपेज पर वापस आएं और ‘अप्लाई ऑनलाइन’ का विकल्प पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर लॉगइन पर क्लिक करें।
- नये पेज पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगइन करें। अब डैशबोर्ड पर ‘ऑनलाइन रिक्रूटमेंट’ पर क्लिक करें। यहां संबंधित पद की भर्ती का लिंक दिखाई देगा। इसके सामने दिए ‘अप्लाई नाऊ’ पर क्लिक करें।
- नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। अब यहां मांगी गई सभी जानकारी भरें और निर्देशानुसार आवेदन कर लें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें