मई 20, 2026

Smart Taiyari | स्मार्ट तैयारी कैसे करें ?


बैंक के परीक्षा की तैयारी स्मारटेस्ट तरीके से कैसे करें?

परीक्षा अवलोकन

बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, बैंक अपनी विभिन्न क्षेत्रीय शाखाओं में ऑफिस असिस्टेंट (चपरासी) की भर्तियां करता है। यदि आप दसवीं उत्तीर्ण हैं तो आप भी इसमें नौकरी पा सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा अयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं। परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं है, इसलिए अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता की आवश्यकता होती है। अंग्रेजी और रीजिनिंग का नियमित अभ्यास कर इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

विषय सूची

परीक्षा पैटर्न

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे
  • प्रश्न पत्र में अंग्रेजी भाषा, सामान्य जागरूकता, प्रारंभिक अंकगणित, रीजनिंग से 25-25 प्रश्न होंगे
  • परीक्षा अवधि 80 मिनट की होगी
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी

विषयवार तैयारी रणनीति

1. अंग्रेजी भाषा

बैंकिंग से जुड़े क्षेत्र में नौकरी करने के लिए अंग्रेजी भाषा की जानकारी होनी बेहद ही आवश्यक है। व्याकरण के नियमों को सीखने और उनकी समीक्षा करने का प्रयास करें, क्योंकि अधिकतर प्रश्न त्रुटि ढूंढने के प्रारूप में पूछे जाते हैं। शब्दावली पर भी विशेष ध्यान दें। इसमें सुधार के लिए डिक्शनरी की मदद ले सकते हैं। शब्दावली और भाषा की समझ को बेहतर बनाने के लिए समाचार पत्रों, पत्रिकाओं या किसी अन्य स्रोत को पढ़ना शुरू करें।

2. सामान्य जागरूकता

इस सेक्शन का उद्देश्य उम्मीदवारों के सामान्य/ वित्तीय ज्ञान का टेस्ट करना होता है। इसके लिए समसामयिक मामलों, आर्थिक और वित्तीय जागरूकता, सरकारी योजनाओं और हालिया घटनाक्रमों पर ध्यान दें। अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए नियमित समाचार पत्र पढ़ें और न्यूज चैनल देखें। इस सेक्शन को 20 मिनट या उससे कम समय में समाप्त करने का प्रयास करें।

3. प्रारंभिक अंकगणित

इस क्षेत्र में अपना स्कोर सुधारने के लिए अंकगणित की बुनियादी अवधारणाओं, जैसे जोड़, घटाव, गुणा, भाग, भिन्न, दशमलव और प्रतिशत पर अच्छी पकड़ बनानी होगी। उम्मीदवारों को गणना में तेज होना चाहिए क्योंकि इससे समय की बचत होती है। गणित के सवालों को हल करने का नियमित अभ्यास करें। प्रासंगिक सूत्रों और कुछ शॉर्टकट तकनीकों को भी याद रखें।

4. रीजनिंग

किसी परिस्थिति का आकलन करना और उचित परिणाम निकालना रीजनिंग कहलाता है। इस क्षेत्र में प्रश्नों को हल करने के लिए ठोस विश्लेषणात्मक कौशल की आवश्यकता होती है। पहेलियां, बैठने की व्यवस्था, रक्त संबंध, कोडिंग-डिकोडिंग, कथन-निष्कर्ष, और दिशा परीक्षण जैसे विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को हल करने का अभ्यास करें।

विस्तृत पाठ्यक्रम

अंग्रेजी भाषा

  • रीडिंग कंप्रिहेंसन
  • अनडिस्कवर्ड पैसेज
  • क्लाॅज टेस्ट
  • पैरा जंबल्स
  • स्पेलिंग एरर
  • सेंटेंस करेक्शन
  • फिल इन द ब्लैंक्स
  • सिनोनिम्स, एंटोनिम्स
  • इडियम्स एंड फ्रेजेज
  • वोकेबुलरी, ग्रामर
  • टेंस, वर्ड मीनिंग
  • आर्टिकल्स
  • सेंटेंस रिअरेजमेंट
  • वर्ल्ड यूसेज
  • वन वर्ड सब्सटीट्यूशन
  • एक्टिव एंड पैसिव वाइस

सामान्य जागरूकता

  • करंट अफेयर्स
  • वैज्ञानिक अनुसंधान
  • भौतिकी, जीव विज्ञान
  • पर्यावरण
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारत और विश्व का भूगोल
  • भारतीय इतिहास और संस्कृति
  • खेल, राजनीति
  • रसायन शास्त्र
  • भारत का संविधान
  • पुस्तकें और लेखक
  • महत्वपूर्ण तिथियां
  • देश-विदेश में घटित होने वाली घटनाएं
  • बैंकिंग जागरुकता
  • बैंकिंग से संबंधित अधिनियम

प्रारंभिक अंकणित

  • संख्या प्रणाली
  • लघुत्तम और महत्तम
  • दशमलव, प्रतिशत
  • लाभ और हानि
  • साधारण ब्याज
  • चक्रवृद्धि ब्याज
  • समय और कार्य
  • समय, गति और दूरी
  • नाव और धारा
  • औसत
  • अनुपात और समानुपात
  • मिश्रण और आरोप
  • सरलीकरण
  • साझेदारी
  • क्रम परिवर्तन और संयोजन
  • डाटा व्याख्या
  • क्षेत्रमिति
  • वर्ग और घन
  • वर्गमूल और घनमूल
  • द्विघातीय समीकरण

तर्कशक्ति (रीजनिंग)

  • संख्या शृंखला
  • चित्र शृंखला
  • युक्ति वाक्य
  • इनपुट-आउटपुट
  • कोडिंग-डिकोडिंग
  • रक्त संबंध
  • वर्णमाला परीक्षण
  • सीरीज टेस्ट
  • रैंकिंग और समय
  • कारण और प्रभाव
  • दिशा परीक्षण
  • बैठने की व्यवस्था
  • निर्णय लेना
  • दिशा-निर्देश
  • कथन और धारणा
  • शब्दों की बनावट
  • पहेली
  • दर्पण छवियां
  • घड़ियां और कैलेंडर

परीक्षा के लिए सुझाव

  • नियमित अभ्यास करें, विशेषकर अंग्रेजी और रीजनिंग पर ध्यान दें
  • समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
  • मॉक टेस्ट दें और अपना मूल्यांकन करें
  • कमजोर क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दें
  • परीक्षा से पहले पूरी नींद लें

आगे और भी देखें

[posts--tag:edu--5]

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें